Site icon Bhagwa Sanatan Times

“उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखे डेटशीट”

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड बोर्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने भगवा सनातन टाइम्स के पत्रकार जीशान मलिक से फोन कॉल पर जानकारी साझा करते हुए बताया इस वर्ष मुख्य लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस बार परीक्षा में राज्यभर में कुल 2,16,121 विद्यार्थी शामिल होंगे।

परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 1,03,442 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत छात्र हैं।

“प्रदेश में 1261 केंद्र बनाए”

परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश में कुल 1261 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें इस वर्ष 24 नए केंद्र जोड़े गए हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से बोर्ड ने केंद्रों का वर्गीकरण भी किया है:

कुल केंद्र: 1261

संवेदनशील केंद्र: 156 अति संवेदनशील केंद्र: 06 (हरिद्वार-4, पिथौरागढ़-1, अल्मोड़ा-1)

“महत्वपूर्ण तिथियां”

बोर्ड ने प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षाओं के लिए समय-सारणी निर्धारित कर दी है।प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट कार्य: 16 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक।मुख्य लिखित परीक्षा: 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक।

“नकल रोकने के लिए सख्त पाबंदियां”

सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि परीक्षाओं को ‘नकलविहीन’ बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और ईयरफोन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा ताकि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें।

Exit mobile version