Site icon Bhagwa Sanatan Times

“उत्तराखंड बोर्ड मे फेल छात्रों छात्राओं क़ो मिलेंगे पास होने क़े तीन मौके, 10वी मे दो विषय और 12 वी मे एक विषय मिलेगा पास होने का मौका”

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में इस वर्ष करीब 28 हजार छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण (फेल)हो गए हैं।

इन छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है,कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद,रामनगर ने उन्हें तीन अवसरों में परीक्षा देकर उत्तीर्ण होने का मौका देने का निर्णय लिया है।

फेल छात्रों की संख्या

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार जानकारी मिली है हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में कुल 1,09,8559 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 हजार छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं।

आपको बता दे कि इंटरमीडिएट (12वी) परीक्षा में 1,06,345 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 18 हजार छात्र फेल हुए हैं।

फेल होने वाले छात्र छात्राओं क़ो मिलेंगे तीन मौके बोर्ड के अपर सचिव बृहमोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में दो विषयों में और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले छात्रों को तीन अवसरों में परीक्षा देकर पास होने का मौका दिया जाएगा।

परीक्षा का कार्यक्रम

पहला मौका: इसी महीने अप्रैल एक फिर मई में फेल छात्रों से परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसके बाद जुलाई 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दूसरा मौका: छात्रों को 2026 की मुख्य परीक्षा में दोबारा शामिल होने का अवसर मिलेगा।

तीसरा मौका: 2026 की मुख्य परीक्षा के बाद फिर से एक अतिरिक्त सुधार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version