Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को होगा घोषित, 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी करेगा।

परिषद के रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र रिजल्ट http://ubse.uk.gov.in और http://uaresults.nic.in पर रोल नंबर से देख सकेंगे।

“2.15 लाख परीक्षार्थी शामिल…

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई। पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कराई गई, जिससे छात्रों को काफी सहूलियत मिली।

इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 2 हजार 986 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 15 हजार 252 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है।

परीक्षा कार्यक्रम भी तय समय पर संपन्न हुआ। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक और लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थीं।

Exit mobile version