Site icon Bhagwa Sanatan Times

छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा घोषित

प्रयागराज:(ज़ीशान मलिक)यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 23 अप्रैल 2026, बुधवार को शाम 4:00 बजे दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करेगा।

सचिव भगवती सिंह की ओर से 22 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रिजल्ट मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर https://results.digilocker.gov.in/पर देख सकेंगे।

बोर्ड ने सभी समाचार पत्रों से जनहित में इस सूचना को प्रकाशित करने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version