Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड बोर्ड:हाईस्कूल और इंटर 2027 बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, पढ़े पूरी खबर

नैनीताल:(जीशान मलिक)उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 में सम्मिलित होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के ऑनलाइन आवेदन Final Submit करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश पत्रांक – उ0वि0शि0प0 / सिस्टम सेल / डा0प्र0 / 985-990 / 2026-27 दिनांक 09 सितम्बर, 2026 के अनुसार पहले संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 04 सितम्बर 2026 निर्धारित थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 09 सितम्बर किया गया था।बोर्ड को कई विद्यालयों से प्रत्यावेदन प्राप्त हुए कि किन्हीं कारणों से उनके छात्रों के फॉर्म Final Submit नहीं हो पाए। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अब पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

“अब नया शेड्यूल!

पोर्टल दिनांक 11 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक खोला जाएगा। इस दौरान सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद किसी भी दशा में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

Exit mobile version