Site icon Bhagwa Sanatan Times

“उत्तराखंड बोर्ड:हाईस्कूल-इंटर के फॉर्म भरने की तारीखें जारी”

नैनीताल:(जीशान मलिक) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल कक्षा-10 और इंटरमीडिएट कक्षा-12 की 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए संस्तागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन व शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।

“ये हैं आखिरी तारीखें”

बिना विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ फॉर्म 14 अगस्त 2026 तक और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 24 अगस्त 2026 तक जमा कर सकेंगे।

“कितना लगेगा शुल्क?  

1. हाईस्कूल: संस्तागत ₹200, व्यक्तिगत ₹600

2. इंटरमीडिएट: संस्तागत ₹350, व्यक्तिगत ₹700

3. अंक-पत्र शुल्क: सभी के लिए ₹10 प्रति परीक्षार्थी

4. विलम्ब शुल्क: ₹150

केवल एक विषय, प्रवर्जन प्रमाण-पत्र और अग्रसारण शुल्क भी अलग से निर्धारित किया गया है। परिषद ने कहा है कि जो छात्र 2026 की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में शामिल होंगे, उनका शुल्क अभी जमा न कराया जाए। अनुत्तीर्ण रहने पर सुधार परीक्षा का परिणाम आने के बाद शुल्क व फॉर्म जमा करने का मौका दिया जाएगा।निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में शुल्क जमा नहीं होगा। स्कूलों को पंजीकृत छात्रों का शुल्क समय पर राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version