Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर भड़की शिवसेना, देहरादून में अखिलेश यादव का पुतला फूंका

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने के कथित बयान को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने रविवार को राजधानी देहरादून में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने अखिलेश यादव को जूते-चप्पल का हार पहनाकर जुलूस निकाला और पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों ने नारे लगाते हुए कहा – “मुलायम ने गोली चलवाई, अखिलेश गाली दे रहा है! ये समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत है – उत्तराखंड का अपमान करना!”

प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा, “उत्तराखंड ने इस देश को जनरल बिपिन रावत जैसा वीर और योगी आदित्यनाथ जैसा सनातन योद्धा दिया है, तुम्हारी औकात नहीं हमें घुसपैठिया कहने की! ये चार धाम की पवित्र देवभूमि और शहीदों की धरती है। घुसपैठिया तुम्हारे वोट बैंक में पल रहे हैं, यहाँ नहीं। उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है, मेरी देवभूमि है, इसे कोई बदनाम करेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। ये एकनाथ शिंदे साहेब की शिवसेना है, जो बोलती है वो करती है।”उन्होंने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड के सम्मान के लिए किसी से भी टकरा जाएगी और अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अपना प्रदेश नहीं संभाल पाया वो उत्तराखंड को ज्ञान न दे। उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान पर हमला है।जिला सचिव आयुष पासवान ने कहा कि देवभूमि के युवाओं में भारी आक्रोश है। अगर माफी नहीं मांगी तो देहरादून से लेकर नैनीताल तक हर जिले में पुतला फूंका जाएगा।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन, महासचिव सुमित चौधरी, अंकित, अज्जू, अजय, संतोष, विनय, विजय नंदन, पुष्पेंद्र, शाहिद, सेम, रोहित गुप्ता, कुमार पाल, संजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version