Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तरकाशी में ट्रक पलटा, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने निकाला

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में मध्य रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली से हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।SDRF ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

Exit mobile version