Site icon Bhagwa Sanatan Times

“पिथौरागढ़: SDRF उत्तराखण्ड ने 500 मीटर गहरी खाई से ट्रक चालक का किया शव बरामद”

उत्तराखंड:(जीशान मलिक)जनपद पिथौरागढ़ के ऐचोली गांव के पास एक ट्रक दुर्घटना होने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि ट्रक चालक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरकर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। SDRF टीम ने कठिन भू-भाग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में रोप-रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से मृतक तक पहुँच बनाई।

SDRF टीम द्वारा मृतक को खाई से बाहर निकालकर लगभग 02 किलोमीटर तक स्टेचर के माध्यम से पैदल रोड हेड तक पहुँचाया गया। तथा फिर उसके बाद संबंधित प्रशासन को सुपुर्द किया गया।

“मृतक का विवरण…

कमल भंडारी पुत्र गोपाल भंडारी उम्र 48।

Exit mobile version