Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। बहुगुणा वर्तमान में सीआईडी देहरादून में तैनात हैं।उन्हें यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी पेशेवर दक्षता, सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version