Site icon Bhagwa Sanatan Times

“ईद-उल-अजहा त्याग का त्यौहार, कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर न डालें नौजवान: समाजसेवी ज़ीशान मलिक”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार 7 जून,शनिवार को देश भर मे मनाया जाएगा।

इस दौरान समाजसेवी ज़ीशान मलिक ने समाज से अपील की है, कि वे इस पवित्र त्यौहार को सादगी, साफ-सफाई और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं ईद-उल-अजहा त्याग, इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का त्यौहार है। साथ ही उन्होंने ये भी लोगो से अपील की हैँ, कि कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें, क्योंकि यह इबादत की रूह के खिलाफ है और दूसरों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकती है।साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि जानवरों के अवशेषों को सड़कों या गलियों में न फेंका जाए।

Exit mobile version