Site icon Bhagwa Sanatan Times

देहरादून में ईद उल अजहा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की बड़ी मांग: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार  

देहरादून:(जीशान मलिक)ईद-उल-अज़हा के मौके पर देहरादून की ईदगाह में नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एक बड़ी मांग उठाई। नमाजियों ने एक सुर में सरकार से गाय को “राष्ट्रीय पशु” घोषित करने की अपील की। उनका कहना है कि इससे देश में भाईचारा बढ़ेगा और नफरत की राजनीति खत्म होगी। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद सैकड़ों लोगों ने हाथ मे बैनर लिए दिखे।

जिन पर लिखा हुआ था गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार। मुस्लिमों समाज के लोगों ने सरकार से अपील की।मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि कुर्बानी का मतलब त्याग है, नफरत नहीं। “हम कुर्बानी का जज़्बा रखते हैं, लेकिन गाय करोड़ों हिंदू भाइयों की आस्था का प्रतीक है। उसकी इज्जत करना हमारा फर्ज है। सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दे तो देश में मोहब्बत का पैगाम जाएगा” —

Exit mobile version