Site icon Bhagwa Sanatan Times

इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5-5 हजार के इनामी तीन सगे भाई गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)”ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर नकेल कस रही हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना पथरी पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव में हुए चर्चित झगड़े के मामले में फरार चल रहे तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर एसएसपी नवनीत सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

“जाने क्या था पूरा मामला?

कुछ दिन पहले ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैसे बीच सड़क पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े थे।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे।

“एसएसपी के निर्देश पर चला “ऑपरेशन प्रहार”

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया हुआ है। इसी के तहत उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि झगड़े-फसाद और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।

इब्राहिमपुर मामले में आरोपियों के लगातार फरार रहने पर एसएसपी ने तीनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

“कैसे धरे गए आरोपी?

थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी गांव के बाहर खेतों में छिपे हैं। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1.अमजद पुत्र रिफाकत,उम्र 28 वर्ष।

2. तजमुल पुत्र रिफाकत, उम्र 26 वर्ष ।

3. तनवीर पुत्र रिफाकत, उम्र 20 वर्ष।

समस्त निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा,जिले में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। बंटवारे का विवाद था तो कानूनी रास्ता अपनाते। सड़क पर हथियार लहराकर वीडियो वायरल करना और दहशत फैलाना गंभीर अपराध है। ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा।”

थाना पथरी पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाली वीडियो डालने वालों पर भी IT एक्ट में कार्रवाई होगी। हरिद्वार पुलिस का यह एक्शन साफ संकेत है कि अब जमीन विवाद या आपसी रंजिश में हथियार उठाने और वीडियो वायरल कर हीरो बनने का जमाना खत्म। सीधे जेल होगी।

Exit mobile version