Site icon Bhagwa Sanatan Times

फुलगढ़ जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार

पथरी:(जीशान मलिक) थाना पथरी क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में 12 जुलाई की रात एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।पुलिस के अनुसार पीड़िता और एक युवक को 12 जुलाई की रात कुछ लोगों ने जंगल में रोका था। इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

13 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल संज्ञान लिया और 3 विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई को पुलिस ने फुलगढ़ जंगल के पास से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहित कुमार, सुमित, आशु, शुभम, महेश उर्फ मंत्री और आकाश हैं। सभी आरोपी सुल्तानपुर, लक्सर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, बबलू चौहान, महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन सहित पुलिस टीम और सीआईयू रुड़की शामिल रही।

Exit mobile version