Breaking
7 Jun 2026, Sun

“इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण, बच्चों को किया सम्मानित”

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स)इनरव्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में भगवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर, ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम, अमरूद, शीशम, जामुन आदि के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच हरेला पर्व पर गमला सजावट प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्लब द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी 250 बच्चों को टॉफी और चॉकलेट वितरित कर हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा कि हरेला उत्तराखंड राज्य, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र का एक प्रमुख पारंपरिक पर्व है, जिसे सावन मास की संक्रांति से नौ दिन पूर्व मनाया जाता है। इस पर्व में सात प्रकार के अनाजों को कुंवारी कन्याओं और ब्राह्मणों द्वारा बोया जाता है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना के बाद इस त्योहार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस वर्ष से इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता रयाल ने क्लब के सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर स्कूल को जो सहयोग प्राप्त होता है, उसके लिए वे विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट करती हैं।

इस अवसर पर क्लब सचिव मानवी खट्टर, एडिटर रेखा गर्ग विद्यालय के संरक्षक पांडे एवं हेमंत गुप्ता भी उपस्थित थे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *