हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार में अखिल भारतीय आशा स्वास्थ कार्यकत्री संगठन के बैनर तले आशा बहनों ने विशाल रैली निकाली। रैली रोशनाबाद कोर्ट चौंक से शुरू होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां आशा बहनों ने अपने लंबित भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
“आशाओ ने की मांगें…
– गत वर्ष 2025 के लंबित भुगतान का भुगतान
– पूर्व के लंबित 2 माह के भुगतान का भुगतान
– अन्य समस्याओं का समाधान।
“रैली का उद्देश्य…
– आशा बहनों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना
– स्वास्थ सेवाओं में सुधार के लिए आवाज उठाना
– आशा बहनों के अधिकारों की रक्षा करना।
इस मौके पर आशा संगठन की प्रदेश महामंत्री ललतेश विश्वकर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्षगंगा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला हरिद्वार की जिला मंत्री सुनीता तिवारी,आशा संगठन के जिला संरक्षक पवन कुमार सिंह,आशा संगठन जिला अध्यक्ष गीता पाण्डे एवं सैकड़ों आशाए इसमें शामिल रही।

