Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में पर्वतीय–मैदानी एकता रैली, हर की पैड़ी से ललतारा पुल तक गूंजे एकता के नारे

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पर्वतीय मैदानी एकता मंच द्वारा आज हर की पैड़ी पर गंगा पूजन के साथ एक विशाल जनजागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। मां गंगा का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई यह रैली हर की पैड़ी से ललतारा पुल स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान “पर्वतीय–मैदानी एकता जिंदाबाद”, “हमारा इरादा नेक है – उत्तराखण्ड एक है”, “भाईचारा बढ़ाना है – नफरत को मिटाना है” जैसे प्रभावशाली नारों से हरिद्वार की गलियाँ गूंज उठीं।

“एकता को बढ़ावा देना ही हमारा उद्देश्य” – राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल…

रैली का नेतृत्व कर रहे पर्वतीय मैदानी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें जागरूक करना और समाज की मानसिकता को सकारात्मक दिशा देना इस रैली का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा – “यह तो सिर्फ शुरुआत है। आगे भी उत्तराखण्ड की एकता और भाईचारे के लिए ऐसे कई कदम उठाए जाएंगे।”

“जल्द होगी विशाल रथयात्रा…

महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने घोषणा की कि जल्द ही मंच द्वारा एक विशाल जनजागरूकता रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों लोग भाग लेकर उत्तराखण्ड की एकता का संदेश देंगे। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया।

“हरिद्वार एकता का संदेश देने की पवित्र भूमि” – संगठन मंत्री सुरेंद्र ठाकुर…

संगठन मंत्री सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हरिद्वार मोक्षदायिनी मां गंगा की धरा है और यह तीर्थ स्थल हमेशा से शांति, सद्भाव और एकता का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा – “आज की रैली के माध्यम से हमने उत्तराखण्ड की एकता का संदेश देश–दुनिया तक पहुँचाया है और आगे भी यही संदेश फैलाते रहेंगे।”

“सैकड़ों लोगों की भागीदारी,रैली में प्रमुख रूप से शामिल रहे –

राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल, महासचिव लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल, अनीता तिवारी, आशिष तिवारी, संगठन मंत्री सुरेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, प्रदेश सचिव संदीप कश्यप, महावीर चौधरी, राजेंद्र प्राशर (प्रदेश उपाध्यक्ष), अनिता तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अरुणा शर्मा (महिला उपाध्यक्ष), लव कुमार दत्ता, रोहित कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सागर ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी बिक्रमजीत सिंह, प्रदेश सचिव अमित कुमार, सचिन गुर्जर, आराधना, रूबी, सीमा चौधरी, ममता झा, शांति विश्वास, पार्वती, दीपा, किरण सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह रैली हरिद्वार में सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्तराखण्ड की समरसता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुई।

Exit mobile version