Site icon Bhagwa Sanatan Times

पंकज नंदा के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पुनःमिलने पर सुभाष नगर मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा किया गया भव्य स्वागत

रुड़की:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पद पर पंकज नंदा की पुनः नियुक्ति होने पर सुभाष नगर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप पुरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप पुरी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने जिस विश्वास और आस्था के साथ पंकज नंदा को पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नंदा अपने अनुभव, मेहनत और कार्यकुशलता से संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप पुरी ने कहा कि हम भी आशा करते हैं कि उनके मंडल की सभी समाचार एवं खबरें मीडिया तक, जिला मीडिया संयोजक पंकज नंदा द्वारा पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पंकज नंदा हमेशा संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने मीडिया के जरिए भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहितकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

अपने सम्मान और स्वागत से अभिभूत पंकज नंदा ने प्रदेश नेतृत्व, भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह , विधायक प्रदीप बत्रा सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी के रूप में उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को सकारात्मक तरीके से जन-जन तक पहुँचाना रहेगा।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, मेघा मित्तल, कविता पटेल, ललिता देवी, मुस्कान मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियाँ भी मौजूद रहीं और सभी ने मिलकर पंकज नंदा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version