Site icon Bhagwa Sanatan Times

अल्पस सैनी ने सीबीएसई हाईस्कूल में 97.4% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी रवि सैनी धनौरी की भतीजी एवं कौशिक पब्लिक स्कूल ईमलीखेड़ा की छात्रा अल्पस सैनी ने सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अल्पस के शानदार परिणाम पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अल्पस को शाबाशी दी। रिजल्ट आने के बाद अल्पस के परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं गांव के कई लोग भी उनके घर पहुंचकर बधाई देने आए।

अल्पस के परिजनों ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी के दौरान इंटरनेट से दूरी बनाकर रखी और पूरी एकाग्रता से पढ़ाई की, जिसका नतीजा शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया।

अल्पस सैनी ने बताया कि वह आगे यूपीएससी क्लियर करके समाज और राष्ट्र की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं सीबीएसई बोर्ड के लिए और भी मेहनत व लगन से तैयारी की जाएगी।

अल्पस की इस उपलब्धि से कौशिक पब्लिक स्कूल ईमलीखेड़ा प्रबंधन भी गदगद है।

Exit mobile version