Site icon Bhagwa Sanatan Times

अनाधिकृत निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम ने शिवालिक नगर हरिद्वार फेज 2 के प्लॉट नंबर J 224 में आशु गुप्ता एवं रिजू गुप्ता द्वारा लगभग 30×60 फीट में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण, तथा श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में पुराना हरिद्वार रोड पर योग क्रिया आश्रम के बगल में साध्वी अर्चना द्वारा लगभग 25×50 फीट में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया है।

प्राधिकरण की टीम ने स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे आगे निर्माण कार्य करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं। अनाधिकृत निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरण की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version