Breaking
8 Jun 2026, Mon

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने किया भजन गीत ‘धारी देवी जौला’ का भव्य लोकार्पण

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने किया भजन गीत ‘धारी देवी जौला’ का भव्य लोकार्पण

ऋषिकेश,मनन ढींगरा

30 मार्च – अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर ए के गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति भजन गीत धारी देवी जौला का भव्य लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम रविवार को महासभा के देहरादून रोड स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ।

लोकार्पण समारोह में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, पार्षद गजेंद्र सजवाण, लोक गायक विनोद बिजल्वाण, राजपाल राणा एवं लोक गायक अमन खरोला ने संयुक्त रूप से भजन गीत का विमोचन किया। इस भजन को अमन खरोला और लोक गायिका तनीषा रावत ने अपनी मधुर आवाज से संवार दिया है। भजन गीत की शूटिंग मां धारी देवी मंदिर में की गई है, जिससे इसे विशेष आध्यात्मिक महत्ता मिली है।

लोक गायक अमन खरोला ने बताया कि इससे पहले उनके मां सुरकंडा, मां चंद्रबदनी, ओणेश्वर महादेव और मां राजराजेश्वरी देवी के गुणगान पर आधारित भजन गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया है।

महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां धारी देवी की स्तुति में बनाए गए भजन गीत के लिए अमन खरोला एवं उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस भजन का संगीत नीरज उनियाल ने तैयार किया है, जबकि कैमरामैन पंकज नेगी हैं।

इस अवसर पर शुभम सेमवाल, आकाशदीप बिष्ट और मनोज नेगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *