Site icon Bhagwa Sanatan Times

Viral Video: ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला!जाने इस वीडियो का सच पढ़ें पूरी खबर

Viral Video का सच: ओर्का मछली हमला निकला AI जनरेटेड

दिल्ली:(जीशान मलिक)सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक विशालकाय ओर्का मछली अपने ट्रेनर को निगल जाती है। वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। शुरुआत में ओर्का मछली ट्रेनर की बात मानती दिखाई देती है, लेकिन अचानक ही वह ट्रेनर को अपने जबड़ों में दबोच लेती है।

Viral Video फैक्ट-चेक में निकली सच्चाई

इस वीडियो की जब जांच की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। विशेषज्ञों ने साफ किया कि यह वीडियो पूरी तरह से AI Generated है। जांच में “जेसिका रैडक्लिफ” नाम की कोई ट्रेनर या मरीन एक्सपर्ट कहीं नहीं मिली। इसके अलावा, दुनिया भर में कहीं भी ओर्का मछली द्वारा इस तरह के हमले की कोई घटना दर्ज नहीं है। इसका मतलब साफ है कि यह वीडियो 100% फर्जी है और हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

Viral Videoएआई तकनीक का खतरनाक पक्ष

आजकल AI (Artificial Intelligence) टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि इससे बनाए गए वीडियो असली और नकली में फर्क करना मुश्किल कर देते हैं। हालांकि, यह तकनीक कई जगह उपयोगी है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से फेक न्यूज और भ्रामक जानकारी तेजी से फैल रही है। यही वजह है कि दुनिया भर की सरकारें और टेक कंपनियां इसके लिए सख्त कानून और फैक्ट-चेकिंग टूल्स विकसित करने की कोशिश कर रही हैं।

क्या करें और क्या न करें

 

 

Exit mobile version