Site icon Bhagwa Sanatan Times

Uttarakhand सरकार ने 15 मार्च को किया सार्वजनिक अवकाश घोषित – लेकिन सबके लिए नहीं!”

Uttarakhand सरकार ने 15 मार्च को किया सार्वजनिक अवकाश घोषित – लेकिन सबके लिए नहीं!”

उत्तराखंड में एक अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है, जिसने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देश पर, सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिसका प्रदेशवासियों को बेसब्री से इंतजार था!

15 मार्च 2025… यह तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण बन गई है। राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में इस दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। लेकिन क्या यह अवकाश सभी के लिए है? नहीं! क्योंकि सरकार के इस फैसले से कुछ संस्थानों को बाहर रखा गया है।

जी हां, बैंकों, कोषागारों और उप-कोषागारों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा। आखिर क्यों? क्या इसके पीछे कोई रणनीति है, या फिर कोई और वजह?

प्रदेश सरकार का यह निर्णय सिर्फ एक अवकाश भर नहीं, बल्कि पर्वतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में एक बड़ा कदम है। क्या यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देगा? क्या इससे पर्वतीय होली का रंग और भी गहरा होगा?

इन तमाम सवालों के बीच एक बात तो तय है—15 मार्च को उत्तराखंड में कुछ अलग ही माहौल रहने वाला है!

Exit mobile version