ज्वालापुर:(चीफ एडिटर)महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस अवकाश को समाप्त कर दिया गया था।
विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के योगदान को देखते हुए सरकार को उनके नाम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए और उनके सम्मान में अवकाश बहाल करना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में कई अन्य महापुरुषों के नाम पर अवकाश बहाल किए जा चुके हैं, लेकिन वाल्मीकि जयंती की छुट्टी अब तक बहाल नहीं की गई है।
इंजीनियर रवि बहादुर का कहना है कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएँ और उनके आदर्श समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उनके जन्मोत्सव पर राज्य स्तर पर अवकाश घोषित करना आवश्यक है।

