Site icon Bhagwa Sanatan Times

Synokem कंपनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 200 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Synokem कंपनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 200 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

16-07-25 हरिद्वार स्थित Synokem कंपनी में हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।

शिविर में लगभग 200 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। Synokem कंपनी विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी रही है और यह आयोजन उसी परंपरा की एक कड़ी था।

इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों – रंजन नायक, प्रशांत कुमार, विपिन बिष्ट, हरीश सकलानी, गिरीश बुगानी, मनीषपाल सिंह, आकाश वालिया, धनीस, निर्मल, मनोज, प्रियव्रत, प्रमेन्द्र, सुजाया, संजय शर्मा, विकास राठौर, शेंकी वाधवा और चैतन्य प्रताप आदि ने न केवल आयोजन की सफलता में योगदान दिया, बल्कि रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया।

कंपनी अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान जैसे कार्यक्रम न केवल ज़रूरतमंदों की जान बचाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सेवा भावना का भी प्रसार करते हैं। Synokem हमेशा से सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देती आई है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों से जुड़ी रहेगी।”

Exit mobile version