सेवा भाव का संदेश: रोटरी क्लब कनखल का भोजन वितरण कार्यक्रम
हरिद्वार, भगवा सनातन टाइम्स,1 जुलाई
रोटरी क्लब कनखल ने पतंजलि योगधाम में अध्ययनरत छात्रों को पौष्टिक भोजन वितरित कर सेवा और सहयोग का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष सेवा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह और सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर पोषण देना उनका उद्देश्य था ताकि वे तन और मन से स्वस्थ रहकर योग और शिक्षा में निरंतर आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सेवाभाव से भाग लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने रोटरी क्लब की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “समाजसेवा उत्तरदायित्व के साथ समर्पण का प्रतीक है और रोटरी क्लब कनखल ने इस कार्य से समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया है।”

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चेतन घई, उपाध्यक्ष मनोज सुभुद्धि, अक्षय अग्रवाल, डॉ. शीलू भाटिया, हरविंदर सिंह भाटिया, गौरव शर्मा, साहिल चावला, केशव जोशी, अनुभव गर्ग, सचिन गुप्ता और विक्रमजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब कनखल ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

