Site icon Bhagwa Sanatan Times

बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए साईं संस्कार पब्लिक स्कूल में इंश्योरेटर स्थापित

बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए साईं संस्कार पब्लिक स्कूल में इंश्योरेटर स्थापित

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

21 जून 2025 — सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेमोक्रेसी एंड कल्चर (उत्तराखंड यूनिट) द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आज साईं संस्कार पब्लिक स्कूल में इंश्योरेटर (नारी स्वच्छता उपकरण) स्थापित किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्राओं को इंश्योरेटर के उपयोग व महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित कानूनों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेमोक्रेसी एंड कल्चर (उत्तराखंड यूनिट) की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था पूरे भारत में समाज व राष्ट्र कल्याण हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

इस आयोजन में एडवोकेट पार्थ अरोड़ा, सपना अरोड़ा, पंकज कुमार, रीना शर्मा, अंकित कुमार एवं आकांक्षा रावत की भी सक्रिय सहभागिता रही।

Exit mobile version