Breaking
21 Apr 2026, Tue

Rishikesh में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Rishikesh में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

ऋषिकेश,मनन ढींगरा 17 मार्च:

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सहयोग से श्री श्याम बाबा क्लिनिक, खदरी रोड, चोपड़ा फॉर्म में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के ओम प्रकाश गुप्ता और डॉ. संजीव कुमार द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में एम्स ऋषिकेश के डॉ. अमृत पाल सिंह, दीपेंद्र सिंह और इमरान हैदर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, श्री श्याम बाबा क्लिनिक से डॉ. तरुणा चौधरी, ज्योति टैगोर, कंचन सुरियाल और रागिनी ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग गुप्ता, नगर समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के किरन सिंह और मनोज कुमार गुप्ता का भी सहयोग रहा।

रक्तदान की अपील

ओम प्रकाश गुप्ता (बेस्ट काउंसलर ऑफ इंडिया 2023) ने समाज के सभी नागरिकों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई ज़िंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बनने का भी अनुरोध किया ताकि समाज कल्याण के कार्यों में अधिक से अधिक लोग भागीदार बन सकें।

सम्मान और जागरूकता अभियान

एम्स ऋषिकेश के अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तदाताओं को विशेष जानकारी दी। सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *