Site icon Bhagwa Sanatan Times

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रानीपुर विधानसभा में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रानीपुर विधानसभा में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और “एक देश, एक विधान” के प्रबल पक्षधर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा अंतर्गत पुरानी वैश्य पंचायती धर्मशाला, ज्वालापुर में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में रावत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाले युगदृष्टा थे। उनका नारा “एक देश, एक विधान” मात्र एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज थी। आज का दिन केवल स्मरण का नहीं, प्रेरणा लेने का दिन है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डॉ. मुखर्जी को भारतीय राजनीति का दूरदर्शी चिंतक बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी भाजपा की विचारधारा का आधार हैं। डॉ. मुखर्जी की नीति और दृष्टिकोण के कारण ही आज देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, पूर्व दायित्वधारी विमल कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता चमोली, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, चौक बाजार मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक मोहित शर्मा, चमन चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, निगम पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version