डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर लखनऊ में श्रद्धांजलि अर्पित
लखनऊ,आलम अंसारी/फ़ैज़ान ख़ान ,23 जून 2025
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को सर्वोपरि रखते हुए राजनीति में नई दिशा दी। कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को भी इस मौके पर विशेष रूप से याद किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।
उनकी पावन स्मृतियों को शत-शत नमन!

