राँची, झारखंड
आगामी वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 50 की उम्मीदवार श्रीमती अर्चना शाहदेव के आवास, लटमा (हटिया) में एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने तन–मन–धन से चुनाव में सहयोग करने का संकल्प लिया। क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही चुनाव जीतने की रणनीति, आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती पर भी गहन मंथन किया गया।
सभा में प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 50 की उम्मीदवार श्रीमती अर्चना शाहदेव तथा वार्ड नंबर 51 की उम्मीदवार सविता लिंडा उपस्थित रहीं। इनके अलावा प्रमोद नाथ शाहदेव, त्रिपुरारि शर्मा, रंजन चौहान, भाजपा के मीडिया प्रभारी नागेन्द्र मिश्रा, संजय पाठक, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, अमन सिंह, कुंदन सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
सभा का समापन एकजुटता और जीत के संकल्प के साथ हुआ, जहां सभी ने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया।

