Site icon Bhagwa Sanatan Times

“पिरान कलियर के वार्ड नंबर 4 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सभासद ने लगवाए हैंड पम्प”

पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक): पिरान कलियर के वार्ड नंबर 4 में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। वार्ड में हैंड पम्प लगाए गए हैं, जिनका उद्घाटन अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद और वार्ड के सभासद राशिद अली द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। उद्घाटन के दौरान सलीम अहमद ने कहा कि वार्डवासियों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि किसी को भी पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

सभासद राशिद अली ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वार्ड की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय निवासी व समाजसेवी भी मौजूद रहे। हैंड पम्प लगने से लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें अब पीने के पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Exit mobile version