Site icon Bhagwa Sanatan Times

JE–SDO ने नहीं सुनी किसानों की फरियाद, भाकियू एक्शन में: सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार:(मीडिया प्रभारी जीशान मलिक)भारतीय किसान यूनियन एकता ने सोनू त्यागी जिला अध्यक्ष हरिद्वार के आदेश अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर एक्शन साहब को सौंपा ज्ञापन।

आपको बता दे कि एक किसान के खेत में बरसात के कारण बिजली का पॉल गिरने से हो रही थी बिजली पूर्ति होने में किसानों को परेशानी।

पीड़ित किसान लगभग तीन_चार माह से काट रहे थे अधिकारियों के यहां के चक्कर। कोई भी अधिकारी नहीं सुन रहा था पीड़ित किसानों की फरियाद। ना जेई ना ही एसडीओ।

फिर भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारियों ने एक्शन साहब के यहां जाकर ज्ञापन दिया।उन्होंने आश्वासन दिया है और एक हफ्ते के भीतर किसानों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर अब्दुल करीम ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, मुस्तफा ब्लॉक उपाध्यक्ष,अमजद अली ग्राम उपाध्यक्ष,नदीम गुर्जर, वसीम गुर्जर,इकबाल, नितिन, मिश्रा,मोहम्मद उमर, अरशद पठान,और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version