Site icon Bhagwa Sanatan Times

IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

अहमदाबाद:(जीशान मलिक) IPL 2026 फाइनल के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। मैच समाप्त होने के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी जब टीम बस से होटल लौट रहे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेडियम से निकलने के कुछ देर बाद ही बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और टीम स्टाफ ने फुर्ती दिखाते हुए सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।हादसे के बाद कुछ देर खिलाड़ी सड़क पर ही इंतजार करते रहे। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस की व्यवस्था की, जिसके जरिए पूरी टीम को होटल पहुंचाया गया। गुजरात टाइटन्स प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

Exit mobile version