Site icon Bhagwa Sanatan Times

श्यामपुर में CNG गाड़ी में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटा, फायर यूनिट ने बचाई जान,गाड़ी जलकर खाक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) श्यामपुर थाना श्यामपुर क्षेत्र के चिड़ियापुर में रविवार दोपहर में एक CNG गाड़ी में भीषण आग लग गई। बस से टक्कर के बाद गाड़ी के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। फायर यूनिट की तत्परता से गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए। कोई जनहानि नहीं हुई।

आज 04 मई 2026 को दोपहर 3:15 बजे चिड़ियापुर में गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

ड्राइवर ने बताया कि बस से टकराने की वजह से गाड़ी में आग लगी। टक्कर के बाद CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी में फैल गई। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए।

मौके पर DVR संजय कैन्तुरा, FM संदीप जोशी, FM नीरज, FM कश्मीर, FW प्रीति रौथाण और FW कविता ने तत्परता से आग बुझाने का काम किया।

Exit mobile version