Site icon Bhagwa Sanatan Times

हाई टेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

रूड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली गंगनहर क्षेत्र स्थित राजमहल होटल के पास खड़े ट्रक पर हाई टेंशन बिजली की लाइन गिरने से रविवार को भीषण आग लग गई। फायर स्टेशन रुड़की की तत्काल कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया और डीजल टैंक फटने से बच गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि राजमहल होटल के पास खड़े ट्रक में आग लग गई है। सूचना पर फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। देखा गया कि ट्रक के ऊपर हाई टेंशन लाइन गिरी हुई है और ट्रक धू-धू कर जल रहा है।

“बिजली विभाग ने नहीं उठाया फोन”

फायर यूनिट ने तुरंत एक होज पाइप फैलाया, लेकिन बिजली की लाइन चालू मिली। मौके से कई बार बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और चेतक मोबाइल को सीधे बिजली घर भेजा गया।बिजली घर से लाइन कटने के बाद फायर कर्मियों ने पंपिंग कर कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक का डीजल टैंक फटने से बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस की तत्परता की जमकर सराहना की। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई है। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

“रेस्क्यू टीम में शामिल रहे” 

Dvr विपिन सिंह, Lfm विपिन सैनी, Fm हरीशचंद्र, Fm सुनील बंदोलिया, Fm अभीषेक राज।

Exit mobile version