Site icon Bhagwa Sanatan Times

HRDA की लापरवाही: शिवालिक नगर के वार्ड 7 में असमान रूप से लगाई गईं सोलर लाइटें

HRDA की लापरवाही: शिवालिक नगर के वार्ड 7 में असमान रूप से लगाई गईं सोलर लाइटें

हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा लगाए गए सोलर लाइटों में भारी अनियमितता सामने आई है। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में कहीं अधिक लाइटें लगा दी गई हैं तो कहीं बिल्कुल भी नहीं लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइटों का वितरण सही ढंग से नहीं किया गया, जिससे कई इलाकों में अंधेरा बना हुआ है।

स्थानीय निर्दलीय पार्षद अमरदीप सिंह (रॉबिन) ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जब यह मुद्दा उनके संज्ञान में आया, तो उन्होंने HRDA के खिलाफ आवाज उठाई। लेकिन HRDA ने इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि HRDA अपनी फुर्ती से काम करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इतनी बड़ी गलती का संज्ञान लेने के बाद भी प्राधिकरण मामले का निस्तारण क्यों नहीं कर रहा है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। वार्ड के कई नागरिकों ने इस असमान लाइटिंग पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गड़बड़ी को ठीक किया जाए।

अब देखना होगा कि HRDA इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है या फिर जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Exit mobile version