Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवालिक नगर के समग्र विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिवालिक नगर के समग्र विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

शिवालिक नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रोशनाबाद स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में HRDA, सिडकुल, पेयजल एवं जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL), पुलिस विभाग समेत कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कूड़ा निस्तारण, सड़क और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई, शिवालिक नगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी और सुभाष नगर की मुख्य एंट्रियों की सफाई व रख-रखाव, पार्कों के सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट्स की अधिकतम स्थापना, तथा पेयजल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और दीर्घकालिक योजनाओं पर भी शीघ्र कार्य आरंभ किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर भी विशेष बल दिया।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र चौधरी, HRDA सचिव मनीष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता (PWD, जल संस्थान, UPCL), RM सिडकुल और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है और यह उम्मीद जगाती है कि शिवालिक नगर का समग्र विकास शीघ्र ही गति पकड़ेगा।

Exit mobile version