Site icon Bhagwa Sanatan Times

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही: दो दिनों में दो गाड़ियां सीज, लकड़ी तस्करों में मचा हड़कंप

हरिद्वार। वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लगातार दो दिनों में दो गाड़ियों को सीज किया है। इन गाड़ियों से सेमल और मिक्स प्रजाति की लकड़ियां बरामद की गई हैं।

कार्रवाई में वन दारोगा हरीश कुमार वालिया, वन बीट अधिकारी आकाश सैनी, उमेश सिंह राजपूत, योगेश भारद्वाज सहित अन्य वन कर्मियों की अहम भूमिका रही।

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग अब इन मामलों की गहराई से जांच कर रहा है ताकि अवैध कटान और तस्करी में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।

सूत्रों के अनुसार वन विभाग आने वाले दिनों में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर और सख्त कदम उठा सकता है।

Exit mobile version