Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ यात्रा 2025 पर खतरा!? पुलिस ने ऑल्टो कार से पकड़ा 125 किलो विस्फोटक

कांवड़ यात्रा 2025 पर खतरा!? पुलिस ने ऑल्टो कार से पकड़ा 125 किलो विस्फोटक

भगवा सनातन टाइम्स

11 जुलाई 2025 देहरादून की शांत वादियों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली सी दिखने वाली ऑल्टो कार से पुलिस ने वो बरामद किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच एसएसपी देहरादून के निर्देश पर त्यूणी पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। 10 जुलाई की रात, एक काली ऑल्टो कार (HP 09C 9788) त्यूणी क्षेत्र की सीमा में दाखिल हो रही थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच न सकी। जैसे ही कार रोकी गई, वैसे ही जांच में जो सामने आया, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए।

कार की डिक्की खुली… और पुलिस के हाथ लगे पांच पेटी विस्फोटक डायनामाइट, कुल वजन 125 किलोग्राम!

इतना ही नहीं, कार से दो डब्बे डेटोनेटर, एक रोल लाल रंग की तार और एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती भी बरामद हुई — जो विस्फोट के लिए पूरी किट थी। पूछताछ में जब दस्तावेज मांगे गए, तो तीनों युवक बुरी तरह हड़बड़ा गए। कोई जवाब नहीं मिला। शक यकीन में बदल गया।

गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं:
1. रिंकू पुत्र पानू राम (उम्र 37 वर्ष), शिमला
2. रोहित पुत्र बिशन सिंह (उम्र 19 वर्ष), सिरमौर
3. सुनील पुत्र केवल राम (उम्र 38 वर्ष), शिमला

थाना त्यूणी में मुकदमा दर्ज:
FIR संख्या 19/2025, धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चुनावों के बीच इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं —
• क्या कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी?
• पंचायत चुनाव में धमाके की साजिश तो नहीं?
• किनके कहने पर ये विस्फोटक पहुंचाया जा रहा था?

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
अगर ये गाड़ी चेकिंग में न पकड़ी जाती, तो क्या होता? क्या कोई बड़ा हादसा होने वाला था?

जवाब तलाशे जा रहे हैं, लेकिन देहरादून पुलिस की मुस्तैदी ने आज एक संभावित त्रासदी को टाल दिया।

टीम त्यूणी थाना: SO विनय मित्तल के नेतृत्व में तेज कार्रवाई कर बड़ी कामयाबी हासिल की।

Exit mobile version