Site icon Bhagwa Sanatan Times

भेल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की

भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के रिटायर्ड जीएम नवीन मिश्रा (66) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब वह सेक्टर-2 में पहुंचे और राप्ती गंगा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
जीआरपी की एसआई ममता गोला के अनुसार, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
मृतक नवीन मिश्रा हरिद्वार के सिडकुल स्थित ग्रीन सोसाइटी में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version