Site icon Bhagwa Sanatan Times

भेल हरिद्वार में एटक का प्रदर्शन, शिकागो व भेल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल हरिद्वार की दोनों यूनिट हीप व सीएफएफपी की एटक यूनियन ने शिकागो के शहीदों के साथ भेल के अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्र सरकार और भेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एटक हीप व सीएफएफपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यूनियन कार्यालय लुम्बा-नागर भवन पर एकत्रित होकर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं भेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद एटक के प्रदेश अध्यक्ष का. एम एस त्यागी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में श्रमिक नेताओं का. आर. के. गर्ग, का. केसी नागर, का. सतीश लुम्बा सहित भेल व शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन करते हुए एटक, हीप के महामंत्री अमृत रंजन ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज मजदूर वर्ग को जो अधिकार, सेवा शर्तें और अन्य सुविधाएं मिली हैं, वह शिकागो और भेल के अमर शहीदों के बलिदान की बदौलत हैं। मौजूदा दौर में इन सुविधाओं को बचाने के लिए मजदूर वर्ग को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।”

इस अवसर पर एच.ई.एल वर्कर्स एसोसिएशन (एटक) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पद पर नईम खान, महामंत्री पद पर संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा और सह-कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण को चुना गया।

कार्यक्रम में एटक के केंद्रीय नेता ए.के दास, अजित सिंह, मनमोहन कुमार, परमाल सिंह, के.पी सिंह, सुभाष त्यागी, सुशील कुमार, रविकांत त्यागी, अशोक शर्मा, रवि राय, तरुण डुडेजा, विनीत चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, गजेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम यादव, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेंद्र कुमार, संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रवीण कुमार, सतेंद्र कटारिया, विक्रांत त्यागी, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजकुमार, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सारण, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version