
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मंगलवार को देर रात पहुंचे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी। ग्रामीणों ने फूलमालाओं और नारों के साथ डॉक्टर नय्यर काज़मी का किया अभिनंदन।
इस अवसर मौके पर अपने संबोधन में Aimim के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने कहा कि AIMIM की नीतियों विचारधारा और पार्टी नेतृत्व से प्रभावित होकर क्षेत्र की जनता लगातार पार्टी से जुड़ रही है।उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले चुनाव में जनता AIMIM को समर्थन देगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
पिरान कलियर विधानसभा AIMIM के महासचिव मास्टर तालिब ने कहा कि मजलिस ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सीमित सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से पाँच सीटों पर जीत भी दर्ज की। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की ईमानदार और बेदाग छवि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मजलिस को सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि हिन्दू भाइयों ने भी समर्थन दिया दिया था।यह समर्थन पाना मजलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।तो हमे चाहिए हम उत्तराखंड में आने वाले चुनाव में aimim की पार्टी को चुने और अपने भरी मतों से aimim को विजयी बनाए।आपका एक_एक मत बहुत कीमती है।
इस अवसर मौके पर डॉक्टर नय्यर काज़मी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, प्रधान अब्दुल अजीज,अबरार विधानसभा अध्यक्ष पिरान कलियर,आजाद अली प्रभारी पिरान कलियर, महासचिव मास्टर तालिब पिरान कलियर, मुफ्ती वाजिद जिला अध्यक्ष,नूर अली बीडीसी डॉक्टर शाहरुख अंसारी, डॉक्टर सलमान अंसारी,अब्दुल गनी, रिफाकत अंसारी, आदि सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

