Site icon Bhagwa Sanatan Times

महमूदपुर में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली का जोरदार स्वागत

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।कार्यक्रम का आयोजन वाजिद मुखिया और उनकी टीम की ओर से किया गया, जबकि मंच का संचालन यामीन मुखिया ने किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद अली ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी पार्टी की सक्रियता के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर क्षेत्र की जनता बदलाव और एक नए विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के मुद्दे को लेकर लोगों में चर्चा है और लोग उनकी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज) जनता के अधिकारों, क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना है।

कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव 2027, क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद स्थापित करने की जरूरत है।इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनसभा में उमड़ी भीड़ को पार्टी की क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version