Breaking
21 Apr 2026, Tue

सुभाष नगर व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)सुभाष नगर स्थित विंध्यवासिनी बैंक्विट हॉल में गैर-राजनीतिक व्यापार मंडल सुभाष नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पारदर्शिता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल की संरक्षक राखी सजवान ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान करते हैं, उसी तरह सभी व्यापारी परस्पर निष्ठा और ईमानदारी से एक-दूसरे के व्यापार को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्थानीय दुकानों से खरीददारी करने की अपील भी की।

रवि कुमार और विकास सेठिया ने कहा कि व्यापारियों को सरकार की योजनाओं जैसे मुद्रा लोन और एमएसएमई से अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा ताकि व्यापार का विस्तार हो सके।

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन पी.आर. चौहान ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी व्यापारी अपने दस्तावेजों को पूर्ण रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक से दिनेश गुप्ता ने मुद्रा लोन और अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक से लोन लेने के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है, बल्कि व्यापारी सीधे बैंक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सिबिल स्कोर को बेहतर बनाए रखने की महत्ता पर भी बल दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि किसी भी दुकान को संचालित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं। उन्होंने नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम में सुरेश्वरी देवी मंदिर समिति से आशीष मारवाड़ी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों और उपस्थित अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर विक्की सेठिया, रोबिन, नरेंद्र नेगी, सुरेश मोहन, अर्जुन बत्रा, वासुदेव त्यागी, प्रशांत लामा, संजीव कक्कड़, गौरव चौहान, शिवदत्त शर्मा, सुरेंद्र प्रकाश, बलजोर सिंह, शेर सिंह, शुभम प्रजापति, शुभम धीमान, शुभम कुमार, सोनू ठाकुर, मोहनीश, आफताब, प्रदीप प्रजापति, सतीश कुमार, आशीष गर्ग, साहिल, शंकर तोमर, सचिन धीमान, बीके सिंह, प्रिया सेमवाल, भावना, अनुराग, डॉ. एसके शर्मा, भारत रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *