Breaking
21 Apr 2026, Tue

जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जनपदवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम में ज्वालापुर, दादुपुर, अन्नेकी, सलेमपुर, साईं धाम कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों से नागरिकों ने अवैध अतिक्रमण, सड़क निर्माण, मस्जिद मरम्मत, मंदिर निर्माण, भूमि पैमाईश, नाला पटरी अतिक्रमण और फर्जी मार्कशीट से चुनाव जीतने जैसी शिकायतें दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करें तथा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए और रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत 180 दिन से लंबित नहीं रहनी चाहिए और अपीलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राशन कार्ड सत्यापन, अवैध विद्युत कनेक्शन, जल संस्थान के टेंपररी कनेक्शन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी तरीके से राशन लेने वालों की पहचान न बताने वाले राशन डीलरों के लाइसेंस 7 दिनों के भीतर निरस्त कर दिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *