Breaking
5 Jun 2026, Fri

विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र में कांग्रेस कैप कार्यालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

पिरान कलियर:(चीफ एडिटर)विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर चौराहे पर कांग्रेस कैम्प कार्यालय का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड चौधरी किरण पाल वाल्मीकि, विधायक हाजी फुरकान अहमद व विधायक काजी निजामुद्दीन व विधायक विरेन्द्र जाति और विधायक इंजीनियर रवि बहादुर द्वारा फीता काट कर किया गया।

कैम्प कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़ को देख विधायक इंजीनियर रवि बहादुर गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो हद्दीपुर में कैम्प कार्यालय खोला गया है वो जनता की सेवा के लिए खोला गया है। और ये कार्यालय विधानसभा ज्वालापुर की भोगोलिक स्थिति को देखते हुए खोला गया है।

उन्होंने ये भी कहा लोगों से संवाद स्थापित करने का काम किया है और जो कार्यालय आज खोला गया यही से हमारे चुनाव का आगाज हुआ था। उन्होंने का कि मेरी विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र में हमने सभी ग्रामों में काम किए हैं और जो काम दो-चार गांव में रह गए हैं उनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेरे दरवाजे मेरे क्षेत्र वासियों के लिए 24 घंटे खुले हैं कोई भी क्षेत्रवासी मेरे दरवाजे की कुंडी खटखटा सकता है,मैं आपकी सेवा में हर वक्त आपके साथ खड़ा हूं।

इस दौरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड चौधरी किरणपाल वाल्मीकि, जिला पंचायत उस्मान अली, जिला पंचायत नदीम अली, प्रधान आचार्य घनश्याम, प्रधान सुशील कुमार, प्रधान ताहिर, रदी लाल, मुन्नीलाल, कमलजीत, प्रधान शुभम चौहान, अशोक सैनी, हारून चौधरी, मुसर्रफ, प्रधान मुस्तफा, शमशेर अली, महेन्द्र सैनी, छतरपाल सैनी, भजन सिंह, राहुल सैनी, बाबर , सैफ अली, अर्जुन कर्णवाल, ऐजाज़ अली, अनिल भास्कर, मनोज कौशिक, रवि कुमार, विजयपाल प्रकट सिंह, लोकेश पिंटू सैनी पप्पू सैनी पंकज सैनीआदि हजारों की तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *