Breaking
8 Jun 2026, Mon

GST टीम का एक्शन, बिना बिल के सैकड़ों फोन जब्त

हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक ही सुबह 11 मोबाइल दुकानों पर छापा, 562 फोन जब्त, टैक्स चोरी की परतें खुलने लगीं

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

06 मई 2025 — शिवालिक नगर की शांत सुबह अचानक अफरातफरी में बदल गई जब विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) की 11 टीमें एक साथ 11 मोबाइल दुकानों पर पहुंचीं। सलेमपुर महदूद और रोशनाबाद के बाजारों में एक के बाद एक दुकानें बंद कर भीतर जांच शुरू हुई, और पूरे इलाके में खलबली मच गई।

 

इन दुकानों पर चल रही गतिविधियों पर विभाग की नजर काफी समय से थी। आखिरकार, अपर आयुक्त गढ़वाल ज़ोन पी.एस. डुगरियाल के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त आर.एल. वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कुल 50 अधिकारी अचानक एक साथ दुकानों पर पहुंचे और हर कोने की तलाशी ली गई।

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि 562 मोबाइल फोन ऐसे पाए गए, जिनका कोई वैध खरीद बिल नहीं था। ये वही फोन थे जो ग्राहकों तक बिना किसी रिकॉर्ड के पहुंचाए जा रहे थे। बिल बुक, खरीद दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं — और इनकी परत-दर-परत जांच अब शुरू हो चुकी है।

उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा ने खुलासा किया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ दुकानदार बड़े पैमाने पर बिना बिल के मोबाइल बेच रहे हैं। पहली नजर में लाखों की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि असली तस्वीर इससे कहीं बड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *