हरिद्वार:(जीशान मलिक)चारधाम यात्रा के लिए गोरखपुर से आए चार वाहनों में से तीन के दस्तावेज अधूरे होने पर परिवहन विभाग ने यात्रियों को GMOU की बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के बाद विभाग ने सही तथ्य रखे हैं। बीती 06 मई को गोरखपुर से चार वाहन चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पहुंचे थे। एक वाहन का ग्रीन कार्ड उसी दिन नियम के तहत जारी कर दिया गया। शेष तीन वाहनों में से दो के पास वैध परमिट और प्राधिकरण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे, इसलिए उनके ग्रीन कार्ड जारी नहीं हो सके। तीसरे वाहन के ग्रीन कार्ड के दौरान पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आ गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने विशेष प्रयास कर पोर्टल पर मैनुअल एंट्री कराई और शुल्क जमा करवाकर तीसरे वाहन का ग्रीन कार्ड बनवाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही ARTO (प्रवर्तन) मौके पर पहुंचे और यात्रियों से बात की। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए अन्य उपयुक्त वाहनों की व्यवस्था का अनुरोध किया गया।
07 मई को शुरुआत में यात्री उन्हीं वाहनों से यात्रा पर अड़े रहे। बाद में समझाने और समन्वय के बाद शेष दोनों वाहनों के यात्रियों को जीएमओयू की बसों से सुरक्षित रवाना किया गया। ARTO निखिल शर्मा ने कहा कि विभाग यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। बिना पूर्ण दस्तावेज के किसी भी वाहन को चारधाम यात्रा पर नहीं भेजा जा सकता।

