देहरादून:(ज़ीशान मलिक)जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरण के बाद 21 अप्रैल को उन्होंने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सूचना परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रियंका जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर प्रियंका जोशी ने कहा कि टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए पूरी टीम के साथ काम करेंगी।
कार्यालय के कार्मिकों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। सूचना विभाग और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

